21 सितंबर को गढ़वा आएंगे राज्यपाल,तैयारी में जुटा प्रशासन

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • September 20, 2026

 राज्यपाल संतोष गंगवार सोमवार, 21 सितंबर को गढ़वा के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे. राज्यपाल गढ़वा के फरठिया स्थित डेंटल कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इस दौरान वे विभिन्न संकायों में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगे.

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार सोमवार, 21 सितंबर को गढ़वा के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे. राज्यपाल गढ़वा के फरठिया स्थित डेंटल कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इस दौरान वे विभिन्न संकायों में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगे. कार्यक्रम के बाद राज्यपाल विश्वप्रसिद्ध बाबा बंशीधर मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के दर्शन करेंगे.

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार 21 सितंबर को गढ़वा पहुंचेंगे. उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित संस्थान की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल करीब साढ़े 11 बजे फरठिया स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे. हेलीपैड पर उतरने के बाद वे पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे.

इसके बाद राज्यपाल फरठिया स्थित डेंटल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे. समारोह के दौरान विभिन्न संकायों से पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी. राज्यपाल विद्यार्थियों को संबोधित भी कर सकते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देंगे.

दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद राज्यपाल संतोष गंगवार गढ़वा के प्रसिद्ध बाबा बंशीधर मंदिर के लिए रवाना होंगे. मंदिर पहुंचकर वे भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे. बाबा बंशीधर मंदिर अपने स्वर्ण अलंकृत भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.

मंदिर दर्शन के बाद राज्यपाल रांची के लिए रवाना हो जाएंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल करीब सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक गढ़वा में रहेंगे. उनके दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद की गई है. प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थलों और यात्रा मार्ग पर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं.