सीआईडी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की JPSC प्रतियोगीता परीक्षा में कांड दर्ज कर एजेंसी जांच कर रही है. इसमें जांच के दौरान ऋतिक रौशन को सुंदर नगर,मांगों जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया है. जबकि पंकज प्रसून को रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है. दोनों की शिवांगन की पाठशाला के संचालक संजीत कुमार के साथ परीक्षा में गड़बड़ी कर रहे थे. इस कोचिंग संचालक को दो दिन पूर्व ही सीआईडी ने गिरफ्तार किया था. जिसके बाद पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया है.
वहीं JSSCCGL परीक्षा में पूर्व में कोडरमा में सीआईडी की टीम ने छापेमारी थी बाद में कई गिरफ़्तारी भी हुई. जिसके बाद गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में निकली कड़ी को जोड़ते हुए सीआईडी की टीम ने एक बार फिर कोडरमा जिले से दो युवकों को गिरफ्तार किया है. जिसमें राजेश प्रसाद यादव और संदीप कुमार शामिल है. राजेश कोडरमा के डोमचाँच के रहने वाले है जबकि संदीप कोडरमा के पूर्णा नगर के है. दोनों को गिरफ्तार कर रांची लाया गया. जिसके बाद कोर्ट में पेशी की गई और जेल भेज दिया गया.
अब सभी को रिमांड पर लेकर सीआईडी जांच को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी. जिससे इस पूरे सिंडीकेट को खंगाला जा सके और सभी आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच सके.
