जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश का रहने वाला शूटर शिबू उर्फ सागर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए निरसा पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर इलाके में छापेमारी अभियान शुरू किया।
अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ लिलेश्वर महतो कर रहे थे। हाथबाड़ी इलाके में आनंद वाटिका के समीप पुलिस टीम ने संदिग्ध को घेरने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस और शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से शिबू उर्फ सागर घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस के अनुसार, घायल शूटर का नाम पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड से भी जुड़ा रहा है। इसके अलावा जमशेदपुर के सर्वलोक मामले में भी उसके आरोपी होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि वह निरसा में किस वारदात को अंजाम देने पहुंचा था और उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।
