सराइकेला में कृषि विज्ञान केंद्र के पास युवक का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • October 13, 2026

आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सनसनीखेज घटना सामने आई है. कृषि विज्ञान केंद्र के समीप एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटनास्थल पर  पहुंची टीम ने जांच शुरू कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी

सरायकेला-खरसावां(SARAIKELA): जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सनसनीखेज घटना सामने आई है. कृषि विज्ञान केंद्र के समीप एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटनास्थल पर  पहुंची टीम ने जांच शुरू कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बता दें, मृतक की पहचान रथू महतो के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह पेशे से चालक था और किसी निजी कंपनी में काम करता था. हालांकि पुलिस ने अभी तक उसकी मौत को लेकर आधिकारिक रूप से नाम-पते की पुष्टि नहीं की है. परिजनों ने युवक की मौत पर हत्या की आशंका जताई है. इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों के साथ साथ गाँव में भी दुख का मातम पसरा हुआ है.

हालांकि परिजनों का कहना है कि उसकी मौत सामान्य नहीं लग रही है. वहीं पुलिस के अनुसार मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं. यह हत्या है, हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है.  पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा. गोरतलब है की ये कोई पहला मामला नहीं है जब ऐसी घटनाएँ हो रही है. अब देखना होगा की पुलिस प्रशासन क्या करती है. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है.

रिपोर्ट- रंजीत कुमार ओझा