चाईबासा में भीषण सड़क हादसा! कार-ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 2 घायल

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • October 13, 2026

पश्चिमी सिंहभूम जिले में सड़क हादसा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. हर दीन जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है.  सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत हो जाने की खबर सुनने व देखने को मिलती है. ऐसे में मंगलवार को जिले के हाटगम्हारिया थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई,

चाईबासा(CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम जिले में सड़क हादसा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. हर दीन जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है.  सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत हो जाने की खबर सुनने व देखने को मिलती है. ऐसे में मंगलवार को जिले के हाटगम्हारिया थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं. दरअसल, छत्तीसगढ़ से टाटानगर जा रही कार अनियंत्रित ट्रेलर से टकरा गई.  हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और छत्तीसगढ़ से टाटानगर जा रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार कार से छत्तीसगढ़ से टाटानगर की ओर आ रहा था. जिसके बाद कुदापी डाउन के समीप उनकी गाड़ी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी की कर के परखच्चे उड़ गए. कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई. पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों गंभीर घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

फिलहाल मृतकों और घायलों की आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और दुर्घटना के स्पष्ट कारणों की जांच कर रही है. इधर स्थानीय लोगो के अनुसार बताया गया की घटना स्थल के पास एक गड्डे है जिससे बचाने के क्रम में ट्रेलर और कार का भिड़त हो गया.  सड़क निर्माण कर्ता यानी ठेकेदार के द्वारा इस गड्डे को भर दिया होता तो यह हादसा नहीं होती. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है. 

रिपोर्ट- संतोष वर्मा