महिला ने बच्चे एक साथ कूदने मानगो पूल से नदी में कूदने का प्रयास,स्थानीय लोगों ने बचाया

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • October 5, 2026

मानगो पुल पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा निवासी एक महिला ने अपने बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी में कूदने का प्रयास किया. महिला की गतिविधियों पर पुल से गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ गई.

जमशेदपुर मानगो पुल पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा निवासी एक महिला ने अपने बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी में कूदने का प्रयास किया. महिला की गतिविधियों पर पुल से गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ गई. स्थिति को भांपते हुए लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और महिला व उसके बच्चे को सुरक्षित बचा लिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला बच्चे को लेकर पुल के किनारे पहुंची थी और नदी में छलांग लगाने का प्रयास कर रही थी. इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया. राहगीरों की सतर्कता और समय पर किए गए प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई और पुल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ ले गई. महिला की पहचान भालूबासा निवासी रिंकी मुखी के रूप में बताई गई है. पुलिस महिला से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद को लेकर मानसिक तनाव में थी. हालांकि, उसने आखिर किस वजह से यह कदम उठाने का प्रयास किया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला के परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है.

राहगीरों की तत्परता के कारण महिला और बच्चे दोनों को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया. घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है.