झारखण्ड के गढ़वा जिले के रंका पूर्वी वन क्षेत्र में जंगल के अंदर जंगली हाथी का मिला शव, मचा हड़कंप, हाथी देखने के लिए जान हथेली पर देख ग्रामीणों की उमड़ रही है भीड़, मौके पर वन विभाग एवं पुलिस के कई अधिकारी पहुंचे, तीन माह मे यह दूसरी घटना, जाँच मे जुटी विभाग.
जिले के रंका वन क्षेत्र के पिपरादादर जंगल में सोमवार सुबह ज़ब ग्रामीणों ने एक हाथी को बैठा देखा तो पहले सभी डर गए ज़ब हाथी की कोई गतिविधि नहीं हुई तो ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो हाथी मृत पड़ा था. ग्रामीणों ने जैसे ही इसकी सूचना गाँव मे दी पूरा गाँव हाथी के शव को देखने के लिए भीड़ लगा दी. तत्पश्चात वन विभाग को जानकारी मिलने के बाद हाथी के शव को कब्जे मे लेते हुए विभाग के अपने वरिये अधिकारियो को दी.
सूचना मिलते ही वन विभाग डीएफओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी. डीएफओ ने कहा की पिपरादादर जंगल में जंगली हाथी का शव मिला है. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है.
जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. वहीं विभाग ने मौके से बिजली की तार भी जप्त की है जिससे यह कयास लगाया जा रहा है की हो सकता है ग्रामीणों द्वारा हाथी के हमले से लगाए गए तार के चपेट मे आने से हाथी की मौत हुई हो.
