पटना:जन सुराज ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए घोषित किए 5 उम्मीदवार, दरभंगा शिक्षक से एसपी राय और स्नातक क्षेत्र से रवींद्र यादव, सारण शिक्षक क्षेत्र से अफाक अहमद, पटना शिक्षक क्षेत्र से दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन बने उम्मीदवार
- आफ़ाक अहमद — सारण शिक्षक
- कोशी स्नातक -रजनीश रंजन
- पटना शिक्षक — दिव्य ज्योति
- दरभंगा शिक्षक — सुरेश प्रसाद राय
- दरभंगा स्नातक — रविंद्र कुमार यादव
- प्रशांत किशोर ने उम्मीदवार की घोषणा की
जनसुराज के उम्मीदवार MLC चुनाव
बिहार में आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में जन सुराज ने विधान परिषद चुनाव के लिए अपने पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग सीटों पर प्रत्याशियों को मैदान में उतारने का फैसला किया है. जन सुराज के इस ऐलान के बाद अब इन निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है.
जन सुराज की ओर से घोषित उम्मीदवारों में दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एसपी राय, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रवींद्र यादव, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अफाक अहमद, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीश रंजन को उम्मीदवार बनाया गया है.
पांच सीटों पर जन सुराज ने उतारे उम्मीदवार
जन सुराज ने विधान परिषद चुनाव के लिए जिन पांच सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है, उनमें शिक्षक और स्नातक दोनों निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. पार्टी के इस फैसले को विधान परिषद की राजनीति में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम के तौर पर देखा जा रहा है.
जन सुराज की घोषित सूची में दरभंगा का खास महत्व नजर आ रहा है. पार्टी ने यहां शिक्षक और स्नातक दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार उतारे हैं. शिक्षक सीट से एसपी राय और स्नातक सीट से रवींद्र यादव को उम्मीदवार बनाया गया है.
दरभंगा क्षेत्र में इन दोनों सीटों पर पहले से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं. ऐसे में जन सुराज के प्रत्याशियों की एंट्री के बाद मुकाबले में एक नया कोण जुड़ गया है. अब आने वाले दिनों में अलग-अलग दलों और प्रत्याशियों की ओर से चुनावी रणनीति को लेकर गतिविधियां और तेज होने की संभावना है.
