MMDR पर झामुमो कर रही राजनीति,झारखंड में राज्य सरकार के मनमाने टैक्स से मिलेगी राहत:बाबूलाल

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • September 20, 2026

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एक दिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के MMDR संशोधन बिल के समर्थन में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि यह बिल सिर्फ झारखंड के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के हित में है. 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एक दिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के MMDR संशोधन बिल के समर्थन में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि यह बिल सिर्फ झारखंड के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के हित में है. उन्होंने कहा कि मेजर मिनरल्स पर मनमाने तरीके से टैक्स लगाए जाने से उत्पादन प्रभावित होता है, जिसका असर कोयला और आयरन की कीमतों पर पड़ता है.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि खनिजों की कीमत बढ़ने के कारण दूसरे राज्यों से कोयला और अन्य खनिज खरीदने की स्थिति बनती है. इसका सीधा असर झारखंड के राजस्व और रोजगार पर पड़ता है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर क्या वजह है कि ओडिशा को टैक्स के रूप में अधिक राशि मिल रही है, जबकि झारखंड को कम राजस्व प्राप्त हो रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में खनिज उत्पादन कम होने के कारण राज्य के राजस्व पर भी असर पड़ा है.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे देश के लिए समान कानून बनाने के उद्देश्य से MMDR में संशोधन किया है. इसका उद्देश्य खनिज उत्पादन को बढ़ावा देना, रोजगार के अवसर बढ़ाना और विकास को गति देना है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह संशोधन झारखंड के लिए भी महत्वपूर्ण है और इससे राज्य में खनिज उत्पादन, रोजगार और राजस्व बढ़ाने की संभावनाएं बन सकती हैं.