BIG BREAKING: वैशाली में परिवार के चार सदस्यों ने खाया जहर, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • November 13, 2026

वैशाली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया, जिसमें 3 की मौत हो गई जबकि एक अभी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. घटना वैशाली के गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव की है. बताया जा रहा है कि घटना में सास, बहू और पोते की मौत हो गई 

वैशाली: वैशाली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया, जिसमें 3 की मौत हो गई जबकि एक अभी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. घटना वैशाली के गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव की है. बताया जा रहा है कि घटना में सास, बहू और पोते की मौत हो गई जबकि पोती की हालत गंभीर बनी हुई है. मृतकों को पहचान निर्मला देवी, बहू सीमा देवी और पोता मुन्ना कुमार के रूप में की गई जबकि पोती ऋषिका की हालत गंभीर है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतिका निर्मला देवी का बेटा राहुल जमीन बेच रहा रहा. परिवार के लोग अक्सर उसे जमीन बेचने से मना करते थे लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं होता था. गुरुवार को भी उसने जमीन बेचा और कहीं चला गया. जमीन बेचने से आहत उसकी मां और पत्नी ने दो बच्चों के साथ जहर खा लिया. शुक्रवार जब आसपास के लोगों ने देखा तब तक तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर है.

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया, वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. गोरौल थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहर खाने से मौत होने की बात सामने आ रही है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.