भागलपुर के कलाकार ने पीपल के पत्ते पर उकेरी नीतीश सेतु की तस्वीर, 5 घंटे की मेहनत से PM मोदी का किया अनोखा स्वागत

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • November 21, 2026

बिहार में 9.76 किलोमीटर लंबे नीतीश सेतु के उद्घाटन को लेकर उत्साह का माहौल है. इस खास मौके पर भागलपुर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड आर्टिस्ट और लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनोखी कलाकारी के जरिए सबका ध्यान आकर्षित किया है. 

बिहार में 9.76 किलोमीटर लंबे नीतीश सेतु के उद्घाटन को लेकर उत्साह का माहौल है. इस खास मौके पर भागलपुर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड आर्टिस्ट और लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनोखी कलाकारी के जरिए सबका ध्यान आकर्षित किया है. उन्होंने महज 5 घंटे की कड़ी मेहनत से एक छोटे से हरे पीपल के पत्ते पर ऐसी कलाकृति तैयार की है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.

मधुरेंद्र कुमार ने करीब 5 सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते को अपना कैनवास बनाया और उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बेहद बारीक तस्वीरें उकेरीं. इसके साथ ही उन्होंने गंगा नदी पर बने 9.76 किलोमीटर लंबे नीतीश सेतु की आकर्षक आकृति भी पत्ते पर तैयार की है.

इस कलाकृति की सबसे खास बात यह है कि कलाकार ने इतने छोटे से पत्ते पर अपनी बारीक कला का प्रदर्शन करते हुए अंग्रेजी में 'WELCOME TO BIHAR' और 'NITISH SETU' भी लिखा है. इसके जरिए उन्होंने बिहार आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनोखे अंदाज में स्वागत किया है.

मधुरेंद्र कुमार की यह कलाकृति न सिर्फ उनकी अद्भुत कलात्मक प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि बिहार की कला और संस्कृति को भी एक नई पहचान देती है. महज पांच सेंटीमीटर के पत्ते पर इतने बड़े सेतु और देश-प्रदेश के प्रमुख नेताओं की तस्वीरों को उकेरना अपने आप में बेहद खास है.

नीतीश सेतु के उद्घाटन के मौके पर कलाकार की यह अनूठी पहल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. उनकी इस कलाकारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हुनर और कल्पनाशीलता के लिए किसी बड़े कैनवास की जरूरत नहीं होती.