पटना (PATNA):नीतीश कुमार के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार जब से बिहार के स्वास्थ्य मंत्री बने है.तब से राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है. सभी तरफ उनके स्वास्थ्य मंत्री होने और उनके खुद के बॉडी फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा विवाद हो रहा है अलग-अलग सोशल मीडिया साइट्स पर मीम बन रहे है तो वही कई विपक्ष के नेता ऐसे है जो निशांत कुमार के स्वास्थ्य पर सवाल उठा रहे है.वही जदयू के पूर्व सांसद आनंद कुमार सिंह ने भी अब नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार के स्वास्थ्य पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.
नीतीश कुमार और निशांत पर भड़के आनंद मोहन
पूर्व सांसद और बाहुबली नेता ने इन दिनों नीतीश कुमार और जदयू के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. विधायक बेटे को मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज बताए जा रहे आनंद मोहन लगातार मुख्यमंत्री पर हमलावर है.आज पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान आनंद मोहन ने कहा कि “नीतीश के बेटे को स्वास्थ्य मंत्रालय इसलिए दिया गया क्योंकि बाप-बेटे दोनों को डॉक्टर की जरूरत है उन्होंने आरोप लगाया कि टिकट और मंत्री पद करोड़ों रुपये में बेचे गए है.आनंद मोहन ने आगे कहा कि परिवारवाद पर सवाल उठाने वाले लोग खुद अपने भाई को डुमराव से टिकट दिलवा रहे है उन्होंने जदयू में “चांडाल चौकड़ी” होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग मिलकर पार्टी को बर्बाद कर रहे है.
मंत्री पद नहीं मिलाने से नाराज चल रहे हैं आनंद मोहन
उन्होंने कहा, आनंद मोहन का कुछ नहीं जाता है, आनंद मोहन सच बताने के लिए आया है.इससे दो दिन पहले भी आनंद मोहन ने बयान दिया था कि “जो थैली पहुंचाएगा, वही मंत्री बनेगा.इधर, आनंद मोहन के बयानों पर जदयू ने भी पलटवार किया है.जदयू एमएलसी संजय सिंह ने कहा कि आनंद मोहन पहले अपने बेटे और पत्नी का जदयू से इस्तीफा करवाएं, फिर पार्टी पर सवाल उठाएं.

