पुरी के जगन्नाथ मंदिर में हर शाम क्यों बदली जाती है ध्वजा? जानिए 'पतितपावन बाना' की मान्यता...
ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में सदियों से एक अनोखी परंपरा निभाई जा रही है. यहां हर दिन सूर्यास्त के समय मंदिर के 214 फीट ऊंचे शिखर पर लगी ध्वजा बदली जाती है. 'पतितपावन बाना' के नाम से प्रसिद्ध इस ध्वजा को बदलने के लिए सेवक बिना आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के ऊंचाई पर चढ़ते हैं. आंधी हो या तूफान, इस परंपरा का विशेष महत्व माना जाता है. आखिर क्या है इस अनोखी परंपरा के पीछे की मान्यता और क्यों हर दिन बदली जाती है मंदिर की ध्वजा?

















