कार्तिक पूर्णिमा पर क्यों जलते हैं लाखों दीप? जानें देव दीपावली की पौराणिक कथा..
कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाने वाली देव दीपावली को देवताओं की दीपावली कहा जाता है. इस पर्व का संबंध भगवान शिव की त्रिपुरासुर पर विजय से जुड़ा है. मान्यता है कि इसी दिन शिवजी ने त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी. इस विजय की खुशी में देवताओं ने दीप जलाकर उत्सव मनाया. वाराणसी में देव दीपावली के अवसर पर गंगा घाटों को लाखों दीपों से सजाया जाता है, जो इस पर्व की भव्यता को और बढ़ा देता है.












