भारत का सबसे प्राचीन जीवित मंदिर! जहां आज भी सांस लेता है हजारों साल का इतिहास
भारत का सबसे पुराना जीवित मंदिर... जहां इतिहास से भी पुरानी लगती है आस्था, बिहार के कैमूर जिले की पवरा पहाड़ी पर स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता, स्थापत्य और सनातन परंपरा का जीवंत प्रमाण है. सदियों से यहां पूजा लगातार जारी है. यही वजह है कि इसे भारत के सबसे प्राचीन जीवित मंदिरों में गिना जाता है.
















