शंखों पर गूंजती हैं पुराणों की कथाएँ: बब्लू नंदी की अनोखी शंख कला
शंख भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है. लेकिन पश्चिम बंगाल के बाँकुड़ा ज़िले के प्रसिद्ध शंख शिल्पी बब्लू नंदी ने इसे अपनी अद्भुत नक्काशी के माध्यम से कला का अनमोल रूप दे दिया है. वे और उनका परिवार साधारण शंख पर देवी-देवताओं की आकृतियाँ, महाभारत और रामायण के दृश्य, लोककथाएँ तथा सामाजिक संदेशों को जीवंत बना देते हैं. महीनों की मेहनत, धैर्य और बारीक कारीगरी से तैयार होने वाली उनकी हर रचना भारतीय हस्तशिल्प की अनूठी पहचान है. इसी उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. आइए जानते हैं इस अद्भुत कला और इसके पीछे छिपे समर्पण की कहानी.












