कभी साइकिल थी सवारी, आज सुपरकार है पहचान...... संघर्ष से सफलता तक का सफर
साइकिल से शुरू हुआ इंसानी सफर आज सुपरकार की रफ्तार तक पहुंच चुका है. कभी बिना ईंधन के सिर्फ पैडल से चलने वाली साइकिल आसान परिवहन का साधन थी, फिर स्टीम इंजन और पेट्रोल कारों ने रफ्तार की दुनिया बदल दी. समय के साथ इंजन, सुरक्षा और आराम में बदलाव आया और सुपरकार्स ने नई सीमाएं तय कीं. अब इलेक्ट्रिक कारें भी इस दौड़ में शामिल हैं. आइए जानें, कैसे तकनीक ने परिवहन को साइकिल से सुपरकार तक पहुंचाया















