नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी, समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती

  • June 18, 2026 5:06 pm
  • 4 Photos
  • 111 Views

झारखंड में रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे छोटे शहरों और कस्बों में युवाओं के बीच नशे की बढ़ती प्रवृत्ति गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र भी शराब, गांजा, ब्राउन शुगर और अन्य मादक पदार्थों की ओर आकर्षित हो रहे हैं. इसका असर उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर और पारिवारिक जीवन पर पड़ रहा है. बेरोजगारी, गलत संगत और सोशल मीडिया का प्रभाव इस समस्या को और बढ़ा रहा है. यदि समय रहते समाज, परिवार और प्रशासन मिलकर प्रभावी कदम नहीं उठाते हैं, तो यह समस्या आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ा खतरा बन सकती है.

नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी, समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती
Photo 1 of 4
नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी, समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती - Photo 1

1. युवाओं में तेजी से बढ़ता नशे का चलन झारखंड सहित देश के कई हिस्सों में युवाओं के बीच नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है. सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि 15 से 25 वर्ष की आयु के किशोर और युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं. स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं भी इस खतरनाक जाल में फंसते जा रहे हैं. यह केवल व्यक्तिगत समस्या नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए गंभीर खतरे का संकेत है.

Photo 2 of 4
नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी, समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती - Photo 2

2. खतरनाक ड्रग्स के आदि बन रहे युवा कोकीन, अफीम, ब्राउन शुगर, हेरोइन, सिंथेटिक ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन युवाओं के बीच बढ़ रहा है. शुरुआत अक्सर शौक, दोस्तों के दबाव या दिखावे से होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह लत बन जाती है. एक बार नशे की गिरफ्त में आने के बाद इससे बाहर निकलना बेहद कठिन हो जाता है.

Photo 3 of 4
नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी, समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती - Photo 3

4. शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास फैल रहा नेटवर्क स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टलों, रेस्टोरेंट, बार और अन्य सार्वजनिक स्थानों के आसपास नशे के कारोबार का नेटवर्क फैलता जा रहा है. ड्रग्स की आसान उपलब्धता के कारण युवा तेजी से इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं. यह स्थिति समाज और कानून-व्यवस्था दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय है.

Photo 4 of 4
नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी, समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती - Photo 4

5. छोटे शहरों के युवाओं पर ड्रग सिंडिकेट की नजर पहले जहां नशे का कारोबार बड़े शहरों तक सीमित माना जाता था, वहीं अब ड्रग पैडलर और ड्रग सिंडिकेट छोटे शहरों और कस्बों को भी अपना निशाना बना रहे हैं. युवाओं को आसान शिकार समझकर उन्हें नशे की दलदल में धकेला जा रहा है. सोशल मीडिया और ऑनलाइन नेटवर्क का भी इसके लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.