रांची(RANCHI): झारखंड में गैंगस्टर प्रिंस खान के वायरल वीडियो पर बवाल खड़ा हो गया. कथित तौर पर धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार पर लगाए गए आरोप को लेकर विपक्ष अब एसएसपी को पद से हटाने की मांग कर रहा है. इस बीच ही नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और न्यायिक जांच के साथ NIA से जांच की मांग की है. बाबूलाल ने सीएम को वायरल वीडियो की सीडी भी उपलब्ध कराया है.
बाबूलाल मरांडी ने पत्र में सात बिन्दु फोकस किया है. जिसमें वर्तमान धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार को पद से हटाना,आरोप की न्यायिक निगरानी में निष्पक्ष जांच,कोयला चोरी में पुलिस के संरक्षण की निष्पक्ष जांच,वीडियो में लगाए गए आरोप की जांच,धनबाद में फैले खौफ को खत्म करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने की मांग,पुलिस-अपराधी गठजोड़ और वसूली के नेटवर्क का NIA से जांच कराने की मांग की है.
धनबाद में पुलिस-अपराधी गठजोड़, कोयला चोरी, अवैध वसूली और बिगड़ती कानून व्यवस्था गंभीर चिंता का विषय बन गई है।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) May 10, 2026
हाल ही में गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा जारी वायरल वीडियो में धनबाद पुलिस एसएसपी, कोयला कारोबार और वसूली नेटवर्क को लेकर लगाए गए आरोपों ने पूरे राज्य में प्रशासनिक… pic.twitter.com/LCgspWd06o
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में अपराधी जब पुलिस की पोल खोलने लगे. इससे बुरा हाल राज्य की पुलिस का क्या हो सकता है. आखिर धनबाद में चल रही लूट का खुलासा एक अपराधी कर रहा है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि धनबाद के लोग कितना त्रस्त है. एक तरफ अपराधी तंग कर रहे है तो दूसरी तरफ खुद पुलिस पर वसूली का आरोप लगा है. मामला बेहद गंभीर है. मुख्यमंत्री तत्काल इस पूरे प्रकरण में जांच कराए. जिससे जनता का भरोसा पुलिस पर कयाम हो सके. और गलत करने वाले सलाखों के पीछे पहुंचे.
दरअसल यह पूरा मामला कुख्यात प्रिंस खान के वायरल वीडियो से जुड़ा हुआ है. विदेश में बैठ कर गिरोह चलाने वाले गैंगस्टर ने वीडियो जारी कर धनबाद एसएसपी पर गंभीर आरोप लगाया है. जिसमें कई नाम का जिक्र किया गया. साथ ही प्रिंस खान ने खुद खुलासा किया कि वह कैसे दुबई गया. उसने तत्कालीन थाना प्रभारी बैंक मोड को 15 लाख रुपये देने का भी आरोप लगाया है.
आमतौर पर पुलिस अपराधियों का पर्दाफाश करती है, लेकिन झारखंड में गैंगस्टर ही पुलिस के कथित काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा खोल रहे हैं। धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान का मीडिया में वायरल हो रहा एक ताजा वीडियो न केवल पुलिस को चुनौती दे रहा है, बल्कि एसएसपी के कार्यकाल का… https://t.co/42zBdEuHTa pic.twitter.com/1kwd75S1Em
— Babulal Marandi (@yourBabulal) May 9, 2026
अब पूरे मामले में धनबाद पुलिस सवालों के घेरे में है. विपक्ष इस सभी सवाल का जवाब सरकार से मांग रही है. खुद बाबूलाल मरांडी ने वायरल वीडियो को सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए कई सवाल पूछे थे. जिसके बाद अब सीएम को पत्र लिख कर NIA जांच की मांग की है.

