धनबाद(DHANBAD):झरिया विधायक रागिनी सिंह रविवार की देर शाम सीधे झरिया थाना पहुंच गई .इसके बाद प्रशासनिक हलचल तेज हो गई .दरअसल पूरा मामला एक पानी टैंकर से जुड़ा हुआ है.
जानकारी के अनुसार झरिया भ्रमण के क्रम में विधायक रागिनी सिंह सड़क पर चलते एक पानी टैंकर को देखा. इस टैंकर के बारे में चर्चा थी कि यह कहीं गायब कर दिया गया है. इस टैंकर को झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने अपने विधायक फंड से निर्गत किया था. लेकिन उसके बाद इस टैंकर का निजी उपयोग किया जा रहा था.
आरोप लगाया गया है कि इस टैंकर को पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के प्रतिनिधि और उनके सहयोगियों ने छुपा कर चला रहे थे. विधायक का आरोप है कि टैंकर के पकड़ में आने के बाद उसे एक निजी आवास में छुपा दिया गया है.
इसके बाद झरिया विधायक सीधे थाना पहुंची और टैंकर बरामद करने की मांग की. कहा जा रहा है कि पिछले एक वर्ष से विभाग को बिना सूचना दिए उस टैंकर का उपयोग अवैध ढंग से किया जा रहा था. टैंकर पर नंबर प्लेट भी हटा दिया गया था. जिसे मामला पकड़ में नहीं आए.
विधायक रागिनी सिंह ने टैंकर को पूर्व विधायक प्रतिनिधि के कब्जे से बरामद कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. झरिया थाना प्रभारी ने विधायक को भरोसा दिया है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

