जमशेदपुर में बदले की आग में चली थी गोलियां, बिहार से लाया था हथियार

    जमशेदपुर में बदले की आग में चली थी गोलियां, बिहार से लाया था हथियार

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग बदले के भावना से की गई थी. हालांकि इसमें किसी को गोली नहीं लगी थी. इस मामले में पुलिस ने 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस आदि बरामद हुआ है. टेल्को प्रेमनगर निवासी सोनू झा और मिश्रा बगान निवासी रितेश कुमार सिंह ने गोली चलाई थी. दोनों को सलगाझुरी फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया. दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. रविवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है. फायरिंग बदले के भावना से पुरानी रंजिश में की गई थी.

    एक साल पहले तोड़ा था हाथ-पैर
    सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि संदीप पांडेय नामक व्यक्ति ने करीब एक साल पहले रितेश कुमार सिंह से मारपीट की थी. उसका हाथ-पैर तोड़ दिया गया था. इसी मारपीट का बदला लेने के लिए रितेश सिंह ने अपने सहयोगी सोनी खा के साथ मिश्रा बागान में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. पूछताछ में अपराधी सोनू झा ने बताया है कि हथियार इन्होंने ने बिहार के सहरसा से लाया था. किसी मो भाई से हथियार खरीदने की बात आरोपी ने बताई है. सोनू हथियार शहर में भी बेचता था. कदमा में रहने वाले मनोज को एक हथियार बेचने की बात बताई है. मनोज हत्या जैसे गंभीर मामले का आरोपी है. सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोनू झा शातिर अपराधी है. वह एक हत्याकांड में जेल भी जा चुका है.

    8 मई की रात चली थी गोली
    8 मई की रात अपराधियों ने टेल्को थाना क्षेत्र के जेमको स्थित मिश्रा बागान में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी. हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ था. फायरिंग संदीप पांडे पर की गईं थी. पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया था. गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. 

     

     

     



    Related News