पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो उनकी पत्नी की तस्वीर हुई वायरल तो क्यों कोयलांचल हो गया भावुक!

    पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो उनकी पत्नी की तस्वीर हुई वायरल तो क्यों कोयलांचल हो गया भावुक!
    धनबाद की सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो 4 वर्षों से हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. विधायक रहते हुए वह बीमार पड़े और हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती हुए

    धनबाद: धनबाद की सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो 4 वर्षों से हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. विधायक रहते हुए वह बीमार पड़े और हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती हुए.तब से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

     एक तस्वीर पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो और उनकी पत्नी तारा देवी की वायरल हो रही है. इस तस्वीर को देखने के बाद लोग भावुक हो रहे हैं और स्वस्थ होने की कामना भी कर रहे हैं. तस्वीर शादी की सालगिरह की वायरल हो रही है. 

    शादी की सालगिरह की तिथि आई तो तारा देवी अपने पति के पास थी और वही उनके साथ इस खास दिन को मनाया. इस दौरान वहां मौजूद लोग उस पल को देखकर भावुक हो गए. धनबाद कोयलांचल में यह तस्वीर जैसे वायरल हुई, लोगों ने दोनों को बधाइयां दी.

     इंद्रजीत महतो की पत्नी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि देखते देखते हमारे विवाह के 35 वर्ष गुजर गए . सुख दुःख के साथ जिंदगी का सफर जारी रहा.इस सफर में मैं आपको देखी हूँ ,संघर्ष कर कोई भी कठिन से कठिन पड़ाव रहा हो या कोई भी क्षेत्र रहा हो ,सब में विजेता रहे है. यह कठिन संघर्ष के समय भी आपने बखूबी जीत ही लिए है,  

    आप उठिए और थोड़ा संघर्ष कर अपने बृहद परिवार से मिलिए. सब आपका इंतजार कर रहे है. सभी आपका जीत (स्वस्थ) की कामना कर रहे है .

    4 वर्ष का बहुत लंबा समय एक एक दिन बहुत बड़ा लग रहा था. काटने के लिए, हर दिन हर पल मन मस्तिष्क से भगवान् से बस विनती आपके स्वास्थ्य होने की करती रही. कही भी रहें, मन आपके पास ही रहता है. भगवान् से अश्रुपूरित प्रणाम करते है, अब संघर्ष और परीक्षा की घडी ख़त्म कीजिये प्रभु

    आज मैं खुश हूँ ,अपने परमेश्वर के साथ विवाह के 35 वर्ष पूर्ण होने पर एकसाथ सालगिरह मनाई. उनके लिए श्रृंगार की, सजी नए नए कपडे पहने !

    बता दें कि इंद्रजीत महतो लाल झंडे के गढ़ में भगवा फहराकर विधायक बने थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news