टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम पल-पल अपना मिजाज बदल रहा है.पिछले 3-4 दिनों से जहां कड़क धूप और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है तो वही अब एक बार फिर आज यानी रविवार को झारखंड के 4 जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना जतायी गयी है.हालंकी इस हल्की फुल्की बारिश है झारखंड में गर्मी से कोई भी राहत नहीं मिलेगी. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले दो-तीन दिनों के अंदर झारखंड के तापमान में भारी बढ़ोतरी देखी जाएगी.
मार्च में ही सता रही है मई जून वाली गर्मी
मार्च के महीने में लोगों को मई जून वाली गर्मी खूब सता रही है.आलम यह है कि डालटनगंज और सरायकेला का तापमान 40 डिग्री के आस-पास जा चुका है.जिससे दिन में लोग इधर-उधर गर्मी से परेशान नजर आ रहे है.जमशेदपुर, सरायकेला, गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा जिले में देखने को मिल रहा है.मौसम विभाग का कहना है कि पलामू और लातेहार में हिट वेब चलने की संभावना है जिससे लोगों को सावधान रहना है.
40 डिग्री तक पहुंच गया झारखंड का तापमान
वही बात अगर पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक तापमान की करे तो सरायकेला जिले में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.वहीं डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 39.02 डिग्री सेल्सियस दरज किया गया जो सामान्य से काफी अधिक है.यदी इसी तरीके से तापमान में बढ़ोतरी होती रही तो मार्च के महीने में ही मई जून वाली तपीश लोगों का हाल बेहाल कर सकती है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


