झारखंड के नौ नगर निगम सीट पर कौन आगे,देखिए किसके सर सजेगा ताज


रांची(RANCHI): झारखंड के नौ नगर निगम क्षेत्र में मतगणना की प्रक्रिया जारी है. जैसे जैसे मतगणना समाप्ति की ओर बढ़ रहा है वैसे ही प्रत्याशी और उनके समर्थकों की दिल की धड़कन भी बढ़ती जा रही है. शाम सात बजे तक रांची समेत अन्य 9 निगम की तस्वीर अब सामने आई है. जिसमें मेदिनीनगर मे काटे की टक्कर दिख रही है. साथ ही रांची में रौशनी खालको लगातार बढ़त बनाए है. वहीं धनबाद में संजीव सिंह आगे चल रहे है.
कौन आगे
रांची - रोशनी खलखो आगे, भाजपा समर्थित
23422 वोट से रोशनी खलखो चल रही है आगे.....रोशनी खलखो को मिला 82018 वोट..
रमा खलखो को मिला 58596 वोट
धनबाद - संजीव सिंह आगे, भाजपा बाग़ी
देवघर - रीता चौरसिया आगे, भाजपा समर्थित
मानगो - सुधा गुप्ता आगे , कांग्रेस समर्थित
मेदनीनगर - अरुणा शंकर आगे, भाजपा समर्थित
गिरिडीह - परमीला मेहरा आगे, JMM समर्थित
हज़ारीबाग़ - अरविंद राणा जीते, भाजपा के बाग़ी
चास - अविनाश कुमार आगे, भाजपा समर्थित
आदित्यपुर - संजय सरदार आगे, भाजपा समर्थित
4+