Weather Alert:उमस वाली गर्मी से आज झारखंड वासियों को मिल सकती है राहत, इन जिलों में बारिश की संभावना 

    Weather Alert:उमस वाली गर्मी से आज झारखंड वासियों को मिल सकती है राहत, इन जिलों में बारिश की संभावना

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में प्रचंड गरमी अब अपना असर दिखाना शुरू कर चुकी है आलम यह है कि दोपहर के समय पंखा कूलर के सामने भी लोगों का पसीना नहीं सुख रहा है. गर्मी की वजह से लोग यहां वहां छटपटा रहे है और रात को नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है.उमस वाली गरमी ने खास कर जमशेदपुर और सरायकेला में काफी लोगों को परेशान कर रहा है.पिछले 2 दिनों से कड़क धूप और उमस वाली गर्मी से दिन भर लोग परेशान दिख रहे है.

      इन जिलों में बारिश की संभावना 

    हालांकी मौसम विभाग की ओर से जो जानकरी सामने आई है वह थोड़ी राहत देने वाली है.विभाग विभाग का कहना है कि आज यानी शुक्रवार के दिन झारखंड के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.आज देवघर, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है हालांकी इस दौरान तेज हवा के साथ वज्रपात की भी संभावना है जिसको लेकर लोगों को अलर्ट किया गया है.

    स्वास्थ्य के प्रति रहें सावधान

    मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि अचानक से बारिश और कड़क धूप गर्मी की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को खास तौर पर शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है वही घर से बाहर निकलने से पहले पेट भर खाकर और पानी पीकर ही निकलना है.सर को धूप से बचाना है.खासकर बुजुर्ग और बच्चों का बदलते मौसम में ध्यान देना जरूरी है वरना उनकी तबीयत खराब हो सकती है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.



    Related News