कोयला कारोबारी सुरेश सिंह हत्याकांड में फरार शशि सिंह के "पृथ्वी मेंशन" में पुलिस का छापा,पढ़िए पुलिस को कैसे छका रहा शशि

    कोयला कारोबारी सुरेश सिंह हत्याकांड में फरार शशि सिंह के "पृथ्वी मेंशन" में पुलिस का छापा,पढ़िए पुलिस को कैसे छका रहा शशि

    धनबाद: धनबाद पुलिस ने लगभग एक दशक से भी अधिक समय से फरार चल रहे शशि सिंह के धनबाद स्थित आवास पर छापेमारी की. शशि सिंह हाथ नहीं लगा. धनबाद पुलिस ने शशि सिंह की तलाश एक बार फिर तेज कर दी है. 

    जानकारी के अनुसार शशि सिंह के कोला कुसमा स्थित "पृथ्वी मेंशन "में भारी दलबल के साथ पुलिस ने छापेमारी की.   लगभग चार दर्जन पुलिस अधिकारी और जवानों की टीम ने यह छापामारी की. शशि सिंह कोयला कारोबारी सुरेश सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी है. 

    7 दिसंबर 2011 को धनबाद क्लब में एक रिसेप्शन पार्टी में सुरेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या का आरोप शशि सिंह पर लगा था. उस समय से शशि सिंह फरार है. 

    दरअसल,पुलिस वारंट के निष्पादन के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया था.इसी क्रम में पुलिस की टीम पृथ्वी मेंशन भी पहुंची थी. पुलिस को सूचना मिल रही थी कि वह धनबाद आया हुआ है. पुलिस ने पृथ्वी मेंशन का दरवाजा खुलवाना चाहा, लेकिन गार्ड नहीं खोल रहे थे. 

    पुलिस ने जब गेट तोड़ने की धमकी दी तो  दरवाजा खोल दिया गया.पुलिस ने घर की तलाशी ली, लेकिन शशि सिंह नहीं मिला. बताया जाता है कि पुलिस के विशेष अभियान में लगभग पांच दर्जन वारंटियों की गिरफ्तारी की गई है.



    Related News