विक्रम शर्मा हत्याकांड: जमशेदपुर में फरार आरोपियों के घर कुर्की, खाली मिले मकान

    विक्रम शर्मा हत्याकांड: जमशेदपुर में फरार आरोपियों के घर कुर्की, खाली मिले मकान

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): देहरादून में विक्रम शर्मा की हत्या का मामले में देहरादून पुलिस जमशेदपुर में कुर्की जब्ती को कार्रवाई कर रही है. सोमवार को पुलिस लगातार दूसरे दिन विक्रम की हत्या मामले में फरार अपराधियों के घर कुर्की की. इस दौरान पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा. एक अपराधी विशाल सिंह के घर से तो कुछ सामान हाथ लगा लेकिन अपराधी आशुतोष कुमार सिंह और जितेंद्र कुमार साहू के घर से पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा. सभी अपराधी घर खाली कर अपने परिवार के साथ फरार है. जुगसलाई गौशाला रोड निवासी अपराधी विशाल सिंह का फ्लैट बंद मिला. यहां वह किराए पर रहता था. पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़ा और भीतर घुसी. फ्लैट में गद्दा समेत मामूली सामान मिले. फ्लैट को शील कर दिया गया. जुगसलाई आरपी पटेल रोड निवासी अपराधी आशुतोष कुमार सिंह का किराए का मकान खाली मिला. उलीडीह टैंक रोड में रहने वाला अपराधी जितेंद्र साहू का घर बंद मिला. यहां ताला तोड़ पुलिस भीतर घुसी तो घर खाली मिला. विशाल सिंह के घर जो भी सामान मिला उसकी जब्ती सूची बनाई गई. लोकल थाना के सहयोग से देहरादून के डालनवाला थाना की पुलिस अपराधियों के घर कुर्की करने गई थी.

    लोहरदगा में भी करेगी कुर्की
    विक्रम शर्मा की हत्या मामले में देहरादून के डालनवाला थाना की पुलिस लोहरदगा में भी कुर्की जब्ती की कार्रवाई करेगी.
    लोहरदगा के टांगराटोली निवासी अंकित कुमार वर्मा के घर करवाई करेगी. इससे पहले रविवार को भी देहरादून पुलिस ने जमशेदपुर में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की थी. बागबेड़ा के बजरंगटेकरी रोड निवासी अपराधी आकाश प्रसाद के घर की कुर्की की गई थी. विक्रम शर्मा की हत्या मामले में फरार सभी अपराधियों पर देहरादून पुलिस ने एक-एक लाख रुपए का इनाम रखा है. इनाम की राशि बढ़ाई भी जा सकती है. फरार अपराधियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. 

    कई अपराधी गिरफ्तार
    13 फरवरी को देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में अपराधियों ने विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसमें पुलिस बागबेड़ा के अपराधी यशराज सिंह, राजकुमार सिंह और मोहित को गिरफ्तार किया है. विशाल, आशुतोष, जितेंद्र, आकाश, अंकित आदि फरार है. 



    Related News