पाकुड़ में दो वारंटी गिरफ्तार, मेंटेनेंस और दहेज हत्या मामले में कार्रवाई

    Pakur news:पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है.पुलिस के अनुसार, पहला आरोपी सलफी शेख है

    पाकुड़ में दो वारंटी गिरफ्तार, मेंटेनेंस और दहेज हत्या मामले में कार्रवाई

    पाकुड़(PAKUR):पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है.पुलिस के अनुसार, पहला आरोपी सलफी शेख है, जो पृथ्वीनगर का रहने वाला है उसे मेंटेनेंस मामले में गिरफ्तार किया गया है.

     मेंटेनेंस और दहेज हत्या मामले में कार्रवाई

     वहीं दूसरा आरोपी फुरजुद्दीन शेख है, जो कुसमानगर का निवासी है. उसे दहेज हत्या के गंभीर मामले में पुलिस ने पकड़ा है. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे.पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी करते हुए इन्हें अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया.

    आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

     गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

    रिपोर्ट: विकास कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news