महाशिवरात्रि बाबा मंदिर में उमड़ी अपार भीड़, सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलापर्ण कर रहे हैं श्रद्धालु


देवघर(DEOGHAR):देवघर में आज महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुटी है.अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गयी थी खास कर महिलाएं बड़ी संख्या में बाबा का जलाभिषेक करने सुबह से ही लंबी कतार में खड़ी हो कर अपनी बारी का इंतजार कर रही है.प्रशासन द्वारा भी सभी को कतारवद्ध पूजा अर्चना कराने की व्यवस्था की गयी है.
पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग के जलाभिषेक का खास महत्व
महशिवरात्रि के पावन अवसर पर बैद्यनाथधाम स्थित पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग के जलाभिषेक का खास धार्मिक महत्व है.जानकारों की मानें तो बैद्यनाथधाम प्रकृति और पुरुष का मिलन स्थल है,इसलिए यहाँ शिव और शक्ति दोनों की पूजा होती है और आज के दिन इनके विवाह का उत्सव मनाया जाता है.यही वजह है कि यहाँ भगवान भोलेनाथ पर शिवरात्रि के दिन सिन्दूर चढाने की अति प्राचीन परंपरा रही है. महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चारन के साथ भोलेनाथ की चतुष्प्रहर पूजा की जाती है.
दुल्हन की तरह सजा देवघर
देवघर में शाम में बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली जाती है जिसे देखने देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु देवघर पहुंचते है. पूरे शहर को इसके लिए दुल्हन की तरह सजाया जाता है.इस महाबारात में सुलगता मुंड,साइबर से सचेत,देवी देवताओं के अलावा विश्व विजेता महिलाओं की टीम इत्यादि के साथ भूत-प्रेत भोलेनाथ की इस महा बारात में आकषर्ण रहेंगे।जिला प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा केपुख्ता इंतेजाम किये गए है.इसके लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.
रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा
4+