रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, मौके पर महिला की मौत, आक्रोशितों ने जाम किया सड़क  

    रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, मौके पर महिला की मौत, आक्रोशितों ने जाम किया सड़क
    झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-75ई) पर मुफस्सिल थाना अंतर्गत दूधकुंडी गांव के पास रविवार सुबह एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला सुमित्रा जामुदा की मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच-75ई पर पत्थर और पेड़ गिराकर सड़क को जाम कर दिया.

    चाईबासा(CHAIBASA):झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-75ई) पर मुफस्सिल थाना अंतर्गत दूधकुंडी गांव के पास रविवार सुबह एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला सुमित्रा जामुदा की मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच-75ई पर पत्थर और पेड़ गिराकर सड़क को जाम कर दिया. सड़क जाम होते ही दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई. घटना की खबर मिलते ही चाईबासा के मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी.

    पढ़े कैसे हुआ हादसा 

    घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, चाईबासा के मुफस्सिल थाना अंतर्गत दूध कुंडी गांव निवासी दुलु सिंह जामुदा की पत्नी सुमित्रा जामुदा रविवार को सुबह 6.30 बजे एनएच पार कर रहीं थी.तभी तेज रफ्तार एक मैक्स पिकअप वैन चाईबासा से चक्रधरपुर तरफ आ रहा था.इससे महिला को जोरदार धक्का लगा.एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर वैन सहित फरार हो गया.

     आक्रोशितो ने जाम किया सड़क  

    घटना के बाद सड़क पर घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया.इधर घटना की खबर दूधकुंडी गांव पहुंचते ही आसपास गांव के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम होते ही रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया.इधर ग्रामीणों की मांग है कि जब तक उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक सड़क जाम रहेगी.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस 

     घटना की खबर मिलने के बाद पहुंचे मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ग्रामीणों के साथ वार्ता कर रहे थे. उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि सरकार द्वारा मिलने वाला जो मुआवजा है, वह हर हाल में मिलेगा उन्होंने कहा कि गाड़ी का पता किया जा रहा है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा, ताकि मृतक के परिजनों को इंश्योरेंस कभी पैसा मिल सके। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम थी.

    रिपोर्ट-संतोष वर्मा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news