बड़ी खबर : जमशेदपुर के सुंदरनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से दो किशोरों की मौत

    बड़ी खबर : जमशेदपुर के सुंदरनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से दो किशोरों की मौत
    जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कुदादा मे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमे एक ट्रक की चपेट मे आने से दो किशोरों की मौक़े पर ही मौत हो गई.

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कुदादा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमे एक ट्रक की चपेट मे आने से दो किशोरों की मौक़े पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घंटो सड़क जाम कर ट्रक चालक को बंधक बना लिया, घंटो हंगामा करते रहें, काफी देर बाद मौक़े पर स्थानीय थाना की पुलिस पहुँच कर लोगों को समझाने के प्रयास में जुट गई.

     ट्रक की टक्कर से दो किशोरों की मौक़े पर दर्दनाक मौत

    घटना के बारे में बताया ह रहा है कि सुंदरनगर से पोटका जाने वाली सड़क पर कुदादा के पास बाइक सवार दो किशोर को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घंटो सड़क को जाम कर हंगामा किया, पुलिस के काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ.

     मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

    स्थानीय लोग उचित मुआवजा की मांग कर रहे थे, मामला शांत करवा कर पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गईं है. हादसा के बाद टाटा हाता मुख्यसड़क घंटो जाम रहा, जिससे दोनों ओर काफी दूर तक गाड़ियों की लाइन लग गईं थी.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news