जमशेदपुर में चोर बेखौफ, बंद मकान से लाखों की संपत्ति उड़ाई

    जमशेदपुर में चोर बेखौफ, बंद मकान से लाखों की संपत्ति उड़ाई

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):  जमशेदपुर में चोरों ने एकबार फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया. चोरी सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा रोड नंबर-9 स्थित एक बंद मकान में हुई है. अज्ञात बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और लाखों रुपये मूल्य के जेवर, कीमती सामान व नकदी लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. सूचना पर मंगलवार की दोपहर पुलिस मौके पर पहुंची. बंद मकान पीके पटनायक का है. वे 8 मई को घर बंद कर अपनी बेटी के पास बेंगलुरु गए है. इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया. देर रात बदमाशों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर के भीतर रखे कीमती सामान समेटकर फरार हो गए. पड़ोसियों ने घर के बाहर टूटा ताला देखा तो चोरी की जानकारी हुई. फिर सूचना पुलिस को गई. 

    फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची
    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया. टीम ने घर के अंदर से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पहले से यह जानकारी थी कि मकान कई दिनों से बंद है. इधर, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती तेज करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे है. 

    अलमीरा का लॉक तोड़ गायब किए गहने
    मुख्य गेट का ताला तोड़ने के बाद चोर घर में घुसे. फिर अलमीरा का लॉक तोड़ा और उसमें रखने गहने और नकद रुपए गायब कर दिए. चोरी कितने की हुई है इसकी जानकारी मकान मालिक के वापस आने के बाद ही मिला पाएगा. पुलिस ने मकान मालिक को घटना की जानकारी दे दी है. घटना के संबंध में पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की. 

     



    Related News