वैन चालक ने दो स्कूली छात्राओं का कर लिया था अपहरण, कंपास और बोतल से चालक पर हमला कर बची छात्रा, जानिए फिर क्या हुआ


धनबाद(DHANBAD): डी नोबिली स्कूल सिंदरी की छात्राओं ने गुरुवार को वाहन चालक पर कंपास और बोतल से हमला कर चिल्लाना शुरू नहीं करती, तो उनका अपहरण हो जाता. मामला कुछ ऐसा है कि सुन जानकर सभी हैरत में पड़ जाएंगे. धनबाद के चास नाला का रहने वाला आरोपी वैन चालक गोपाल साव वैन से बच्चियों को लेकर भाग रहा था. लेकिन दोनों बच्चियों ने साहस का परिचय दिया और हल्ला सुनकर स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई. जिसे छात्राएं अपहरण होने से बच गई. सभी पांचवी की छात्रा है. आरोपी चालक 5 सालों से बच्चियों के अलावा अन्य छात्रों को स्कूल लाने ले जाने का काम करता है. बच्चियों के अभिभावकों ने पथरडीह थाना में अपहरण के प्रयास की शिकायत की है. जानकारी के अनुसार वैन चालक ने सभी छात्रों को उनके घरों के पास उतार दिया और इन दोनों बच्चियों को कांड्रा स्टील प्लांट से आगे बंद खदान के जंगल की तरफ ले जाने लगा. छात्राओं ने इसका विरोध किया तो वाहन चालक ने गाड़ी की गति और तेज कर दी, फिर छात्राओं को शक हुआ और दोनों शोर मचाने लगी. और चालक पर लगातार बोतल और कंपास से हमला करने लगी. संयोग अच्छा था कि वहां से गुजर रहे एक बाइक चालक ने बच्चियों की आवाज सुनी तो वह भी शोर मचाने लगा. इसके बाद आधा दर्जन से अधिक युवक पीछा करते हुए जंगल पहुंच गए और बच्चियों को सुरक्षित बचा लिया. चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी कुटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया. परिजनों की मानें तो पिछले 5 सालों से गोपाल दोनों बच्चियों के अलावा अन्य बच्चों को लेकर स्कूल जाता था. कभी-कभी पाथेरडीह थाने का गाड़ी भी चलाता था. दोपहर 2:00 बजे स्कूल की छुट्टी होती है, दोनों बच्चियां दोपहर 2:30 बजे तक घर आ जाती हैं. गुरुवार को अपराहन 3:30 बजे तक जब बच्चियां घर नहीं आई तो परिजन ढूंढने निकले .चालक गोपाल को कई बार फोन भी किया लेकिन उसने कॉल पीक नहीं किया.
रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद
4+