अफसोस ! इलाज के सातवें दिन रितु की मौत, परिजनों से मिलने पहुंची जिला डीसी, मां ने कहा "मेरी बेटी को इंसाफ दिला दीजिए मैडम" 

    अफसोस ! इलाज के सातवें दिन रितु की मौत, परिजनों से मिलने पहुंची जिला डीसी, मां ने कहा "मेरी बेटी को इंसाफ दिला दीजिए मैडम" 

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): छायानगर की रहने वाली साक्षी शारदामणि स्कूल की नौवीं की छात्रा रितु मुखी ने इलाज के दौरान सातवें दिन दम तोड़ दिया. उसका इलाज टीएमएच बीसीयू के बर्न वार्ड में चल रहा था, इसी बीच गुरुवार रात करीब 8:00 बजे छात्रा जिंदगी की जंग हार गई. सूचना पर उपायुक्त भिजवा जाधव परिजनों से मिलने अस्पताल पहुंची. इस दौरान छात्रा की मां सरस्वती मुखी ने डीसी से कहा "मेरी बेटी को इंसाफ दिला दीजिए मैडम". 

    देर रात किया गया पोस्टमार्टम
    हालांकि पोस्टमार्टम शाम 5:00 बजे तक होने का नियम है, लेकिन विशेष परिस्थिति और उपायुक्त के आदेश पर छात्रा का पोस्टमार्टम और वीडियोग्राफी देर रात ही किया गया. जिसमें तीन डॉक्टर की टीम शामिल थी. शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा. 

    क्या है मामला
    स्कूल में परीक्षा के दौरान 14 अक्टूबर को शारदामणि स्कूल की शिक्षिका ने नौवीं की छात्रा रितु मुखी के कपड़े उतरवा के तलाशी ली. उनका कहना था की रितु ने चीटिंग की मंशा से चिट्स छुपाए थे. छात्रा इससे आहत हुई और आत्मगलानी के कारण घर जाकर केरोसिन डाल कर खुद को आग लगा लिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news