धनबाद(DHANBAD):झारखंड के धनबाद जिले के भूधसान डेंजर जोन में रहने वाले लोगों की जिंदगी लगातार खतरे में बनी हुई है.ताजा मामला टांडाबस्ती का है, जहां हुए भूधसान हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है, वहीं स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है.
हरकत में आई बीसीसीएल और जिला प्रशासन
हादसे के बाद भारत कोकिंग कोल लिमिटेड यानी बीसीसीएल और जिला प्रशासन हरकत में आई है.प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाने का आश्वासन दिया गया है. इसके तहत स्थानीय लोगों से आधार कार्ड जमा करवाए जा रहे हैऔर विस्थापन के लिए सूची तैयार की जा रही है.लोग भी डर के साये में अपने दस्तावेज अधिकारियों के पास जमा कर रहे हैं, ताकि उन्हें जल्द सुरक्षित आवास मिल सके.
घरों में रहना भी मुश्किल
ग्रामीणों का कहना है कि वे कई पीढ़ियों से इस इलाके में रह रहे है, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए है कि घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है.कई घरों में दरारें पड़ चुकी हैं और लोगों को हर वक्त बड़े हादसे का डर सता रहा है.कुछ परिवारों को एहतियातन घर खाली करवा दिया गया है और वे अपना सामान लेकर सड़कों पर आ गए है.
इलाके में अक्स होती रहती है भूधसान की घटनाएं
घटनास्थल के पास ही राहत शिविर बनाए गए है, जहां प्रभावित परिवारों को अस्थायी रूप से ठहराया गया है. हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में अक्सर भूधसान की घटनाएं होती रहती है, लेकिन हर बार हादसे के बाद ही बीसीसीएल और प्रशासन सक्रिय होता है. मामला शांत होते ही विस्थापन की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है.लोगों की मांग है कि उन्हें स्थायी रूप से सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित किया जाए और उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे भयमुक्त जीवन जी सकें.
रिपोर्ट-नीरज कुमार
Thenewspost - Jharkhand
4+


