जमशेदपुर: पार्क में घूमने आई महिला से चेन छिनतई, एक आरोपी धराया

    जमशेदपुर: पार्क में घूमने आई महिला से चेन छिनतई,  एक आरोपी धराया

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में अपराधिक घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. आए दिन अपराधियों द्वारा लोगों से फोन और चेन छिन ली जा रही है. ऐसा ही ताजा मामला जमशेदपुर के गोलमुरी से सामने आ रहा है. जहां पार्क में टहलने गई महिला से बदमाशों द्वारा चेन छिनने का प्रयास किया गया. बता दें कि यह 12 घंटे के अंदर दूसरी घटना है बीती रात मानगो से भी एक युवक से मोबाईल छीनने की घटना सामने आई थी.

    एक आरोपी को किया गया पुलिस के हवाले

    घटना की जानकारी देते हुए महिला ने बताया की वह सुबह गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट काली मंदिर के पास पार्क में टहलने आयी थी. उसी दौरान दो बाइक सवार वहां आए औऱ उसके गले से चेन छिनने का प्रयास करने लगे. तभी महिला ने अपनी चेन को जोर से पकड़ लिया और चोर-चोर चिल्लाने लगी. महिला की आवाज सुन स्थानीय लोगों ने दौड़कर एक आरोपी को पकड़ लिया. जिसके बाद उसकी जम कर धुनाई शुरू कर दी. धुनाई के बाद आरोपी को गोलमुरी पुलिस के हवाले कर दिया गया .

    दूसरे साथी का लगाया जा रहा है पता

    गोलमुरी थाने के एसआई गोपाल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पूछताछ में उसके दूसरे साथी का भी पता लगाया जाएगा और जल्द ही उसे भी हिरासत में लिया जाएगा.

    नशे के कारण आरोपी ऐसी घटना को देते है अंजाम

    बता दें कि जमशेदपुर में इन दिनों अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है. जिसका एक मुख्य कारण नशा है. यहां युवाओं में नशे की लत इस प्रकार लगी है की युवा कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते है. नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर युवक छीनतई और चोरी करते हैं. पुलिस की पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news