ट्रेजरी घोटाले में होगी ईडी की इंट्री! पर्दे के पीछे से खेल करने वाले होंगे बेनकाब, खजाना लूटने वालों का होगा हिसाब

    ट्रेजरी घोटाले में होगी ईडी की इंट्री! पर्दे के पीछे से खेल करने वाले होंगे बेनकाब, खजाना लूटने वालों का होगा हिसाब

    रांची(RANCHI): झारखंड में सरकारी खाजने को लूटने  वाले का पाई पाई का हिसाब होगा. एक तरफ राज्य सरकार इस घोटाले की जांच का जिम्मा सीआईडी को दे रखा है तो दूसरी तरफ संभावना है कि इस केस में ईडी की इंट्री हो सकती है. क्योंकि मामला बेहद गंभीर है. साथ ही करोड़ों रुपये की हेरा फेरी की गई है.ऐसे में धन शोधन के मामले में ईडी अपनी जांच शुरू कर सकती है. जिसके बाद इस केस की पूरी सच्चाई सामने आएगी. ‘

    बोकारो से शुरू हुई जांच

    दरअसल हजारीबाग,बोकारो,रांची और चाईबासा में कोषागार से अवैध निकासी की गई.जिसमें गलत तरीके से पैसे को वेतन मद से करोड़ों रुपये को कई सालों में ट्रांसफर किया गया. इसमें अब तक दर्जनों लोगों की गिरफ़्तारी हुई है.बोकारो में लेखा पाल कौशल कुमार पांडे को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. बाद में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. जांच में सामने आया की लेखा पाल ने करोड़ों रुपये गलत तरीके से कई बैंक खाता में ट्रांसफर करने का काम किया है. इस बीच अब बोकारो में सीआईडी ने भी जांच शुरू की. जिसमें जवान सतीश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. इसके बैंक खाते में 1 करोड़ से अधिक के लेन देन की जानकारी मिली है.

    हजारीबाग में 35 करोड़ का घोटाला

    इसके साथ ही हजारीबाग ट्रेजरी से पुलिस विभाग के खजाने  में 35 करोड़ की सिंधमारी की गई. जिसमें पुलिस कर्मियों ने ही खुद और अपने परिजनों के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिया. इस मामले में मास्टर माइंड शंभू सिंह को माना गया. जिसने पूरे साजिश को अंजाम दिया है. अब तक हजारीबाग में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लेकिन अब यहां भी सीआईडी की जांच शुरू है. इस जांच में कई चेहरे और भी सामने आएंगे. जिनसे पूछताछ में कई खुलासे हो सकते है. साथ ही कई गिरफ़्तारी सीआईडी कर सकती है.

    रांची में तीन करोड़ रुपया ट्रांसफर

    बोकारो हजारीबाग के बाद रांची में तीन करोड़ रुपये के हेरा फेरी का मामला सामने आया. रांची में पशु पालन विभाग के खजाने से पैसे को निकाल लिया गया. इस मामले में कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया गया. जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लेकिन अभी और कई किरदार बाकी है. जिनकी गिरफ़्तारी हो सकती है.

    चाईबासा में भी खेल 

    अब इधर चाईबासा से भी पैसे के खेल होने की सूचना आई. पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यहां पुलिस जवान ट्रेजरी से करीब 30 लाख रुपये को अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर रहा था. जिसे अब सलाखों के पीछे भेजा गया है.साथ ही तफतीश की जा रही है. आखिर पूरे खेल में और कितने किरदार है.

    पर्दे के पीछे कई चेहरे

    कुल मिला कर देखे तो ट्रेजरी घोटाला एक बड़े घोटाले में शामिल होता जा रहा है. अलग अलग विभाग में बड़े पैमाने पर पैसे को ट्रांसफर किया गया है. जिसकी सच्चाई सबके सामने है. अब जब सीआईडी इस केस की जांच कर रही है. इसमें कई खुलासे होंगे. लेकिन अब तक जवान और लेखा पाल तक के नाम सामने आए है. ऐसे में शक है कि कई बड़े किरदार है जो पर्दे के पीछे से खेल खेल रहे थे. उन्हे भी  सीआईडी बेनकाब कर सकती है.

    ईडी कर सकती है बड़ी कार्रवाई

    अब मामला रुपये के लेन देन का है. ऐसे में केन्द्रीय एजेंसी की भी नजर इस केस पर है. आने वाले दिनों में पूरे केस की समीक्षा करने के बाद सीआईडी के जांच को आधार मान ईडी जांच शुरू कर सकती है. साथ ही नया केस दर्ज कर पूरे मामले में जांच को आगे बढ़ा सकती है. तौर पर देखा जाता है कि ईडी धन शोधन के मामले में धीरे धीरे जांच कर बड़ी कार्रवाई करती है. कुछ ऐसा ही झारखंड में ट्रेजरी घोटाले में देखने को मिल सकता है.                                      



    Related News