पलामू: बाइक और पिकअप की भीषण टक्कर, शादी में जा रहे 18 वर्षीय युवक की मौत

    पलामू: बाइक और पिकअप की भीषण टक्कर,  शादी में जा रहे 18 वर्षीय युवक की मौत

    पलामू (PALAMU): लातेहार के रबदी गाँव निवासी 18 वर्षीय रवि परहिया नामक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए केड़ गाँव के लिए जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में एक सड़क हादसे का शिकार हो गया. दरअसल, मृतक की बाइक की टक्कर अचानक एक पिकअप वाहन से हो गई जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद युवक के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद उसे नजदीकी मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँचकर पूरी वारदात की जांच की और शव की जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

    रवि की मौत की खबर जब वहाँ के स्थानीय लोगों ने परिजन को दी तो उसके गाँव और शादी का घर कोहराम में बदल गया. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया. जिस घर में शादी की शहनाई बजनी चाहिए थी वहाँ चीख और पुकार सुनाई दे रही. युवक का गाँव मातम में पसार गया. एक 18 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से परिवार वाले को बेहद आहत पहुंची है.

    फिलहाल पुलिस जांच में जुट चुकी है. पुलिस पिकअप वाहन संबंधित हर एक पहलू की जांच कर रही है. हालांकि अभी तक वाहन के संबंधित में कोई सुराग पुलिस को हाथ नहीं लगा है।



    Related News