धनबाद में ड्रॉप आउट बच्चों की स्कूल में होगी वापसी,प्रशासन ने बनाई रणनीति

    धनबाद में ड्रॉप आउट बच्चों की स्कूल में होगी वापसी,प्रशासन ने बनाई रणनीति

    धनबाद(DHANBAD):धनबाद के टाउन हॉल में शिक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई.स्कूल रुआर यानी 'स्कूल वापसी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य जिले की शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाना और पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को दोबारा क्लासरूम तक पहुँचाना है.इस कार्यक्रम में जिले के उपायुक्त आदित्य रंजन, विधायक राज सिन्हा और महापौर संजीव सिंह समेत शिक्षा विभाग के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे.

    ड्रॉपआउट बच्चों की स्कूल वापसी के लिए विभाग ने कसी कमर

     कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट संदेश दिया कि ड्रॉपआउट बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना अब जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए प्रखंड स्तर के अधिकारियों को विशेष ट्रेनिंग भी दी जा रही है.शिक्षा विभाग का पूरा जोर इस बात पर है कि स्कूलों में ऐसा माहौल तैयार किया जाए कि बच्चे पढ़ाई के लिए खुद प्रेरित हो.

    शिक्षकों की कमी और खराब इंफ्रास्ट्रक्चर का मुद्दा भी उठा

    वहीं, कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना तो की, लेकिन साथ ही सरकार को आईना दिखाते हुए स्कूलों में शिक्षकों की कमी और खराब इंफ्रास्ट्रक्चर का मुद्दा भी उठाया.अब सवाल यह है कि क्या यह अभियान धरातल पर उन बच्चों का भविष्य बदल पाएगा जो स्कूल से दूर हो चुके है.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार



    Related News