बड़ी खबर:गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, पाँच हजार रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार

    बड़ी खबर:गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, पाँच हजार रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार

    रांची(RANCHI): धनबाद  एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है. गिरीडीह जिले के  राजधनवार प्रखंड के जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. मानरेगा से जुड़े काम के लिए पाँच हजार रुपये की डिमांड की थी. जिसमें एजेंसी ने पैसा लेते रंगे हाथ दबोच लिया. JE को गिरफ्तार करने के बाद कागजी प्रक्रिया को पूरा कर धनबाद  स्तिथि ACB कार्यालय लाया गया. जहां उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    बताया जा रहा है कि पीड़ित ने एसीबी के पास शिकायत किया था. जिसमें बताया गया कि मानरेगा से जुड़े काम को आगे बढ़ाने के लिए इंजीनियर पैसे की डिमांड कर रहा है. शिकायत दर्ज कर एजेंसी ने जांच शुरू की. जिसके बाद जाल बिछा कर आरोपी जूनियर इंजीनियर अंकुश कुमार को पाँच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया.गिरफ़्तारी से प्रखण्ड कार्यालय में हड़कंप मच गया.अब टीम उसे गिरफ्तार कर हजारीबाग पहुंची. जहां दफ्तर में इंजीनियर से पूछताछ की जाएगी. साथ ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    बता दे कि बीते गुरुवार 9 अप्रैल को  हजारीबाग एसीबी ने भी बड़ी कार्रवाई की थी. जल पथ प्रमंडल बरही के दो इंजीनियर को गिरफ्तार किया था. यहां एक लाख 72 हजार रुपये रिश्वत लेते दोनों की गिरफ़्तारी हुई थी.                     

     



    Related News