DHANBAD : बेटे की मौत के बाद मां ने जो कदम उठाया, उससे मच गया कोहराम , जानिए क्या है मामला


धनबाद ( DHANBAD ) - धनबाद की झरिया के फुलरीबाग में शुक्रवार की सुबह कोहराम मच गया. शहर में हलचल थी. लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे. बेटा फांसी पर लटका हुआ था और मां कुएं में कूदकर जान दे दी थी. जानकारी के अनुसार घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. पतोहू दो-तीन दिन पहले गृह कलह की वजह से अपने मायके चली गई थी. उसके बाद बेटा तारा पदों नंदी फांसी पर लटक गया. फांसी पर लटके बेटे को देख मां विचलित हो गई और कुएं में कूदकर जान दे दी. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है. मृतक महिला का नाम छवि देवी, उम्र 80 साल के करीब है.बेटा तारा पदों नंदी उम्र 50 साल को फांसी पर लटका देख मां विचलित होकर कूद कर जान दे दी. मृतक का 13 साल का एक पुत्र है, दो पुत्री है. तारा पदों की पत्नी नमिता का मायका बोकारो के जेना मोड़ में है.जानकारी के अनुसार 2 दिनों से घर में झगड़ा चल रहा था. झगड़ा का कारण आर्थिक तंगी ही लोग बता रहे है. झगड़ा में मारपीट भी हुई थी. जिससे वह मायके चली गई, देर रात को ही तारा पदों फांसी लगा लिया, जब बेटे को फांसी पर लटका हुआ देखी तो मां भी कुआं में कूद गई. मृतक चूड़ी बेचने का काम करता था. फुलारी बाग में भाड़ा के घर में रहता था.
रिपोर्ट - शांभवी / प्रकाश , धनबाद
4+