आया मौसम त्यौहारों का, जानिए किस दिन पड़ेगा कौन सा पर्व


झुमरी तिलैया (JHUMRI TELAIYA): पर्व-त्योहार और व्रत का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है. यह हमारे जीवन की एकरसता को तोड़ आपसी समरसता बढ़ता है. हिन्दू समाज में लोग पर्व को पारिवारिक उत्सव की तरह मानते और मनाते है. त्योहार लोगों को परदेश से अपने घर आने का बहाना देता है. मां-बाप को त्योहार की इतनी खुशी नहीं होती जितनी खुशी दूर रह रहे बच्चों के घर आने की होती है. बात सितम्बर से लेकर नवंबर और अक्टूबर की करें तो इन महीनों में हिंदू धर्म के कई बड़े त्योहार आते हैं. इस तीन महीने में महत्वपूर्ण त्योहारों व व्रत की एक लंबी श्रृंखला है, तो चलिए बताते हैं कि आने वाले दिनों में किस दिन कौन सा त्योहार है.
तारीख त्योहार
9 सितंबर अनंत चतुदर्शी
11 सितंबर पितृपक्ष शुरू
17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा
18 सितंबर जीतिया
25 सितंबर पितृपक्ष का समापन
26 सितंबर नवरात्र का शुभारंभ, महाराजा अग्रसेन जयंती
3 अक्टूबर महाअष्टमी
4 अक्टूबर महानवमी
5 अक्टूबर दशहरा
13 अक्टूबर करवा चौथ
22 अक्टूबर धनतेरस
24 अक्टूबर दीपावली
25 अक्टूबर सूर्य ग्रहण
27 अक्टूबर भैया दूज
28 अक्टूबर छठ का नहाय-खाय
29 अक्टूबर खरना
30 अक्टूबर छठ का पहला अर्घ्य
31 अक्टूबर छठ का दूसरा अर्घ्य
02 नवंबर अक्षय नवमी
08 नवंबर चंद्रग्रहण
28 नवंबर श्रीराम विवाह महोत्सव
ट्रेन की कमी कही कम न कर दें त्योहार का उल्लास
हालांकि 2 साल के कोरोना काल के दौरान लोगों ने हर त्योहार को केवल नाम मात्र ही मनाया. धूमधाम वाले त्योहार की कमी लोगों ने महसूस की, लेकिन इस साल लोग खुल कर त्योहार मनाने के मूड में लग रहे हैं. ऐसे में त्योहारों के लेकर लोगों का उल्लास अपने चरम पर होगा. फिर भी कमर तोड़ बढ़ती महंगाई कहीं ना कहीं लोगों के उत्साह पर खलल डालने का काम जरूर करेगी. वही दूसरी ओर पर्व त्योहार खासकर दुर्गा पूजा छठ को लेकर ट्रेनों में टिकट किसी भी श्रेणी में उपलब्ध नहीं है. ऐसे में लोगों के लिए तत्काल टिकट ही सहारा है. रेलवे ने अभी तक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा अबतक नहीं की गई है.
रिपोर्ट: अमित कुमार, झुमरी तिलैया
4+