मुथूट फाइनेंस : बैंक लूटेरे को वीडियो कॉलिंग के माध्यम से मिल रहा था निर्देश , जानिए क्या-क्या मिला निर्देश

    मुथूट फाइनेंस : बैंक लूटेरे को वीडियो कॉलिंग के माध्यम से मिल रहा था निर्देश  , जानिए क्या-क्या मिला निर्देश

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के बैंक मोड़ में मुथूट फाइनेंस लूटने आए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए धनबाद पुलिस बिहार के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. आपको बता दें कि मंगलवार को सोना लूटने आए अपराधियों में एक पुलिस की गोली से मारा गया, दो जीवित पकड़े गए तथा अन्य तीन भागने में सफल रहे. पुलिस इन भगोड़ों को ढूंढ रही है ,वैसे पता चलता है कि पकड़ाए दो अपराधियों ने पुलिस को कुछ लीड दिया हैं और पुलिस उस पर काम भी कर रही है. इधर ,पुलिस मुथूट फाइनेंस के कार्यालय पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है .सुरक्षा के इंतजाम करने के कुछ निर्देश भी दिए हैं .बैंक पहुंचने वाले ग्राहकों की जांच पड़ताल की जा रही है.

    लूटेरे वीडियो कॉलिंग से कर रहे थे बात   

    आपको बता दें कि 2013 में दुर्गापुर मुथूट फाइनेंस लूटा गया सोना धनबाद के बरावड्डा थाना क्षेत्र के एक घर से बरामद हुआ था. सोने को घड़ा में पैक कर जमीन के नीचे गाड़ कर रख दिया गया था. काफी मशक्कत के बाद यह सोना बरामद हुआ था. इधर, यह भी जानकारी मिली है कि ब्रांच मैनेजर को कब्जे में लेने के बाद अपराधी वीडियो कॉलिंग से किसी से बात कर रहे थे. डकैत ब्रांच मैनेजर से कह रहे थे कि तुम लोगों का सोना पब्लिक प्रॉपर्टी है और सब का इंश्योरेंस है, इसलिए तुम लोगों का कुछ नहीं जाएगा. हम लोगों को सोना लेकर जाने दो. इतना ही नहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने वाले आका ने अपने गुर्गों को आदेश भी दिया था कि अगर चाबी नहीं देता है. तो महिला कर्मचारी के साथ सख्ती से पेश आओ. अपराधी इतने चौकस थे कि परिसर में मौजूद कर्मियों को सायरन भी बजाने का मौका नहीं मिला. महिला कर्मी ने सायरन तब बजाया जब अपराधी पुलिस आने के बाद भागने लगे.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news