CM ने राज्यवासियों को EID और सरहुल की दी शुभकामनाएं

    ईद और सरहुल के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य वासियों को शुभकामनाएँ और बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "ईद-उल-फितर पर सभी को दिली मुबारकबाद. 

    CM ने राज्यवासियों को EID और सरहुल की दी शुभकामनाएं

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): ईद और सरहुल के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य वासियों को शुभकामनाएँ और बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "ईद-उल-फितर पर सभी को दिली मुबारकबाद. 

    यह त्योहार प्रेम, भाईचारे, दया और आपसी सद्भाव का संदेश देता है. रमज़ान के महीने में किए गए संयम, सेवा और इबादत हमें समाज में करुणा और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं.

    आप सभी खुशहाल रहें, यही दुआ करता हूं.
    ईद मुबारक!

    वहीं सरहुल की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा, " प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ और जोहार.
    सरहुल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और मानव जीवन के बीच गहरे संबंध का प्रतीक है. यह पर्व हमें सिखाता है कि जल, जंगल और जमीन के साथ संतुलन बनाकर ही समृद्ध और सतत भविष्य की ओर बढ़ा जा सकता है.
    सरहुल का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, यही कामना करता हूं. 

    जोहार!
    जय झारखंड!


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news