ईद पर पाकुड़ प्रशासन सतर्क, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया सुरक्षा निरीक्षण

    पाकुड़ (PAKUR) : ईद उल फितर के मौके पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. इसी क्रम में पाकुड़ के उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने जिले के विभिन्न मस्जिदों, ईदगाहों और प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण किया.

    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर मौजूद पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. इस दौरान उन्होंने आम लोगों से मुलाकात कर उन्हें ईद की बधाई भी दी.

    उपायुक्त और एसपी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद का त्योहार मनाएं और शांति बनाए रखें. प्रशासन की ओर से पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

    रिपोर्ट: विकास कुमार

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news