रांची(RANCHI): धुर्वा इलाके में एक युवक का शव फंदे से झूलता हुआ शव बरामद किया गया है. घटना स्मार्ट सिटी क्षेत्र स्थित एचईसी के बाइक शेड की बताई जा रही है, स्थानीय लोगों ने युवक का शव देखने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया.
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. वही मृतक की पहचान अमन के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह एक आर्मी का जवान था. और कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी.
घटनास्थल से एक बाइक और पानी की बोतल भी मिली है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. फिलहाल पुलिस इन सभी चीजों को जांच के दायरे में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है. कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या का. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


