रांची(RANCHI): झारखंड में दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. एक इटखोरी अंचलाधिकारी और दूसरा रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का है. दोनों वीडियो को लेकर अब विपक्ष ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान सरकार से ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की है. वरिष्ट विधायक सीपी सिंह और मुख्य सचेतक विपक्ष नवीन जायसवाल ने अध्यक्ष के जरिए सरकार से एक्शन की मांग की है.
CO लाठी भाँज रही है:सीपी सिंह
विधानसभा में सूचना देते हुए विधायक सीपी सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि रजरप्पा मंदिर में महिला और बच्चों के सामने उसकी पिटाई की गई है. जब पत्नी बचाने गई तो उसे भी चोट लगी है. एक और मामला इटरखोरी का है जहां किसी मामले में कुछ पुलिस कर्मी एक युवक को हिरासत में लिया है. वही एक सीओ वहां डंडा भाँज रही है.
अपराधी को छोड़ कर श्रद्धालु पर डंडा चलाती है पुलिस
वहीं हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि झारखंड में पुलिस श्रद्धालुओं पर डंडा भाँज रही है. कहीं अंचलाधिकारी डंडा चलाते दिख रही है लेकिन विधानसभा से एक किलो मीटर दूर अपराधी गोली मार कर हत्या कर देते और और फिर धमकी भरा फोन कर बोलते है कि बम से उड़ा देंगे. आखिर क्या राज्य में गुंडा राज चल रहा है. अपराधी बेलगाम कैसे है इसपर मंथन करने की जरूरत गई.
झारखंड में हर तरफ लूट
वहीं विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि झारखंड में अपराधी बेलगाम है. पुलिस सिर्फ वसूली में व्यस्त है और कहीं भी सुरक्षा नाम का कोई चीज नहीं बचा है. अपराधी खुलेआम गोली चला रहे है. अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब कारोबारी शहर छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे. जगह जगह बालू-कोयला गिट्टी के नाम पर वसूली जब पुलिस करेगी तो फिर सुरक्षा का भरोसा उनसे कैसे कर सकते है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


