लोन रिकवरी एजेंट लापता, अब परिवार को मिल रहे फिरौती के कॉल

    Loan recovery agent goes missing, family receives ransom calls। लोन रिकवरी एजेंट लापता, अब परिवार को मिल रहे फिरौती के कॉल

    धनबाद(DHANBAD):धनबाद के बाबूडीह खटाल निवासी लोन रिकवरी एजेंट अमित कुमार के अचानक लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए है और दावा किया है कि अमित के मोबाइल फोन पर 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई है.

    शनिवार से गायब है अमित कुमार

    परिजनों के अनुसार अमित कुमार पीएनबी बैंक के लिए लोन रिकवरी का काम करते थे और बीते दिन शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से यह कहकर निकले थे कि उन्हें दूर जाना है और देर हो सकती है.दोपहर करीब 2 बजे परिवार के लोगों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ.इसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन उठाकर दावा किया कि अमित उसके पास हैं और फिरौती नहीं देने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी.

    सुचना मिलती ही हरकत में आयी धनबाद पुलिस

    घटना की सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस हरकत में आ गई. मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने जांच की दिशा तय की। लोकेशन पहले गोविंदपुर ऊपर बाजार में मिली, इसके बाद सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सूर्य हाइलैंड सिटी के पास कई घंटों तक फोन सक्रिय रहा बाद में पुलिस को जानकारी मिली कि मोबाइल फोन डांगी मोड़ के पास फेंक दिया गया है.

    पुलिस ने एक को पूछाताछ के लिए हिरासत में लिया

    थानेदार मनोज पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम सूर्य हाइलैंड सिटी पहुंची और गहन जांच-पड़ताल की. इस दौरान विकास खंडेलवाल नामक एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जिस पर करीब एक करोड़ रुपये का लोन होने की बात सामने आ रही है.बताया जा रहा है कि अमित से उसका लोन सेटलमेंट को लेकर बातचीत चल रही थी। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है और हर एंगल से मामले की छानबीन की जा रही है.इधर, अमित के परिजन अनहोनी की आशंका से बेहद परेशान है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द अमित की सकुशल बरामदगी की मांग की है.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार



    Related News