रांची में स्नैचिंग गिरोह का आतंक!महिला के गले में मारा हाथ,विरोध करने पर चला दी गोली ,देखिए वीडियो

    रांची में स्नैचिंग गिरोह का आतंक बढ़ गया. खुलेआम महिला को निशाना बना रहे है. हद तो तब हो गई जब अपराधियों ने स्नैचिंग का विरोध किया तो सीधे गोली चला दी. मामला बरियातू हाउसिंग कॉलोनी चौक के पास का है. जहां  स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया.

     

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची में स्नैचिंग गिरोह का आतंक बढ़ गया. खुलेआम महिला को निशाना बना रहे है. हद तो तब हो गई जब अपराधियों ने स्नैचिंग का विरोध किया तो सीधे गोली चला दी. मामला बरियातू हाउसिंग कॉलोनी चौक के पास का है. जहां  स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया.

    बाइक सवार अपराधियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया. हालांकि महिला के द्वारा इसका विरोध किया और स्नैचरों से भीड़ गई.  जिस कारण स्नैचरों की बाइक गिर गई. फिर एक आरोपी ने पिस्टल से फायरिंग कर दी. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई.  स्नैचर दो की संख्या में थे और इस कारण दूसरा आरोपी बाइक उठाकर अपने साथी को भी लेकर बाइक से भाग गया.  हालांकि अपराधी चेन स्नैचिंग करने में कामयाब नहीं हो सके.

    वहीं रांची के बरियातू थानेदार के अनुसार आरोपियों के पास डमी हथियार था उसमें रबर की गोली थी.  पीड़ित महिला एक शादी समारोह में शामिल होने रांची आई थी और अपने पति के साथ खरीदारी करने बरियातू गई थी.  इसी दरम्यान स्नैचरों ने दुस्साहस दिखाया. मामले में पीड़िता ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.  लेकिन जिस तरह से स्नैचरों का मनोबल बढ़ा हुआ है उसी लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल जरूर उठते है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news