कब सुधरेंगे हम और आप:धनबाद रेल मंडल को मिली बड़ी सफलता, एक दिन में देखिये मिली कितनी बड़ी राशि!

    Dhanbad Railway Division got a big success, see how huge amount was received in one day। धनबाद रेल मंडल को मिली बड़ी सफलता, एक दिन में देखिये मिली कितनी बड़ी राशि!

    धनबाद(DHANBAD):  बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर रेलवे ने सख्ती  शुरू कर दी है.   रेलवे का नियम तोड़ने वालों के खिलाफ विनम्रता के साथ कार्रवाई की जा रही है.  टीटीई  को बॉडी कैमरा के साथ आधुनिक जैकेट सहित अन्य तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है.  दरअसल, देश का  सबसे सबसे बड़ी  परिचालन व्यवस्था रेल ही है, लेकिन लोग बिना टिकट यात्रा करने से बाज नहीं आ रहे हैं.  इस वजह से लगभग  सभी जगह पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है.  शनिवार को धनबाद रेल मंडल में मेगा जांच अभियान चलाया गया. 

     जिसमें रेलवे को भारी सफलता मिली।  814 यात्रियों को पकड़ा गया, इन यात्रियों से लगभग ₹5,00,000 जुर्माना के रूप में राशि प्राप्त की गई.  धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.  इसी क्रम में शनिवार  को धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया.  यह टिकट चेकिंग अभियान सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन-रात चलाया गया.  इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 814 यात्रियों को पकड़ा गया, जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे. 

     इस दौरान उनसे 4,81,825 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई.  चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग की गई.  धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच किया जा रहा है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगा।  टिकट जांच अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटर पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई.  

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News